मेने दलगत भावना से ऊपर उठकर काम किया है - पुर्व राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उईके
मेहरा डेहरिया समाज का 13 वाँ महिला जाग्रती सम्मेलन पुर्व राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके की उपस्थिति में संपन्न
छिंदवाड़ा // उग्र प्रभा//
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मेहरा डेहरिया समाज की महिला प्रकोष्ठ एवं जिला संगठन के सहयोग सें 13 वाँ महिला जन जागृति सम्मेलन मेहरा डेहरिया समाज कुशमेली रोड छिंदवाड़ा भवन में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पधारी पुर्व राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सर्वे प्रथम भवन में कास्य धातु सें निर्मित डाँ भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की प्रतिमा एवं प्रथम महिला शिक्षिका सवित्री बाई फुले की छात्राचित्र में फूल माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
समाज की महिलाओं के द्वारा बड़ी उत्सुकता के साथ पुर्व महामहिम राज्यपाल सुश्री उईके का स्वागत सम्मान किया गया उद्बोधन के दौरान पुर्व राज्यपाल नें कहा मुझे प्रसन्नता हो रही हैं डेहरिया समाज के महिला जाग्रती सम्मेलन में जहां विशाल तादाद में इतनी सँख्या महिला पुरुषो की उपस्थित हुईं मेने दलगत राजनीति सें उठकर काम किया इसलिये में आज इस मुकाम तक पंहुची। मुझे खुशी है डेहरिया समाज की महिलाएं घर से निकलकर यहाँ तक पहुँची है। यह उदगार मणिपुर एंव छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उईके ने व्यक्त किये उईके ने आगे कहा कि महिलाओं के क्या क्या कानून है ये सब जानने के लिये आप संगठित होकर काम करिये सफलता जरूर मिलेगी। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके ने अपने जीवन काल की अनेक घटनाओं को महिलाओं के साथ शेयर किया एवं जीवन की प्रत्येक घटनाओं से शिक्षा लेने की सीख भी दी,उन्होने कहा आज हम सब डाँ बाबा साहेब अंबेडकर जी के संविधानिक व्यावस्था के कारण यहा तक पंहुचे बाबा साब नही होते तो हम कही के नही होते जातिवाद अमीर गरीब रंग रुप की व्यावस्था खत्म कर समानता का अधिकार देकर हमारे भगवान के रुप में प्रणेता बने। सम्मेलन को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति डेहरिया, जिला महिला कांगेस अध्यक्ष किरण चौधरी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनीता बम्हनिया श्रीमती माया डेहरिया पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष बडकुही ने संबोधित किया।कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले की हरई नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता डेहरिया एवं स्वलंबी संघर्षी महिलाओं को साल श्रीफल देकर पुर्व राज्यपाल के हस्ते सम्मानित किया गया।
मेहरा समाज महिला सम्मेलन के प्रणेता वयोवृद्ध दादा सिताबीलाल डेहरिया का सम्मान फूल माला के साथ पुर्व राज्यपाल के साथ समाजिक जनो के द्वारा किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमारे देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं माता रमाबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में पुरूषों उपस्थिति सराहनीय रही है।
यह कार्यक्रम अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है महिला जाग्रती सम्मेलन का यह 13 वा बर्ष है। सामाजिक महिलाओं की आर्थिक एंव राजनीतिक सशक्तिकरण एंव उनके उत्थान एंव सामाजिक विकास में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हो इसलिए यह आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र जैसे नौकरी पेशा, संगीत,खेल कूद,शिक्षा स्वरोजगार सहित उपलब्धि प्राप्त सामाजिक महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं के हौसले को बढ़ाने छत्तीसगढ़ एंव मणिपुर की पूर्व राज्यपाल महामहिम अनुसूइया उईके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जबकि विशेष अतिथि के रूप में विशिष्ठ अथिति के रूप में नगर निगम की सहायक आयुक्त मीना कोरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति डेहरिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, श्रीमती माया डेहरिया पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष बडकुही ने महिलाओं के सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किया।
शहर सहित सभी ब्लाकों की सामाजिक महिलाओं हजारों की सँख्या में सामाजिक भवन पंहुचकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।मेहरा डेहरिया समाज जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया नें आभार व्यक्त किया अंत में आगन्तुक समाजिक बंधुओ के लिए भोजन की समुचित व्यावस्था की गई थी।