मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार
संबोधन के मुख्य विषय संविधान, संवैधानिक मूल्य एवं राष्ट्र निर्माण होंगे
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस 26 नवम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे छिंदवाड़ा–पांढुर्णा जिले के सांसद महोदय माननीय श्री विवेक बंटी साहू का मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन होगा। सांसद महोदय के साथ अन्य वक्ता अपने उद्बोधन से युवाओं को अपने संवैधानिक कर्तव्यों से मार्गदर्शन देंगे। संबोधन के मुख्य विषय संविधान, संवैधानिक मूल्य एवं राष्ट्र निर्माण होंगे।
कार्यक्रम में शिक्षाविदों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खेलकूद से जुड़े विशेष उपलब्धि वाले खिलाड़ियों एवं मेधावी छात्रों की उपस्थिति रहेगी।प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के अनुसार यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में किया जा रहा है। विभिन्न समितियों के गठन के पश्चात कार्यक्रम की तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है एवं महाविद्यालयीन स्टॉफ की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
