मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार
एक पेड़ मां के नाम एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा:मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एवं नगर निगम छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ अनिल जैन ' के संरक्षण , सांसद माननीय श्री विवेक बंटी साहू , अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश शाह , श्री विजय पाण्डेजी , श्री गदरे जी' श्री भारत घईजी ' श्री कृपा शंकर सूर्यवंशी के अतिथ्य , नोडल डॉ. सनेसर सर के निर्देशन डॉ. शेखर ब्रह्मणे के नेतृत्व श्री विवेक चौहान में मीडिया संयोजन - डॉ. सीमा सूर्यवंशी डॉ. हर्पुल रघुवंशी एवं समस्त प्राध्यापकों की उपस्थिति में वृक्षारोपण के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया ।
