Type Here to Get Search Results !

औषधीय पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान में एसआईएफ बैतूल ने की सहभागिता

0

     मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार

 औषधीय पौधे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं:डाॅ संदीप गोहे

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया

उग्र प्रभा समाचार,भोपाल :पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द ओरिएंटल स्कूल, भोपाल के इको क्लब द्वारा आयोजित औषधीय पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान में एसआईएफ बैतूल ने सहभागिता की। अभियान विद्यालय की प्राचार्य सपना अफले के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी इको क्लब प्रभारी उर्मिला खातरकर और जीव विज्ञान शिक्षक मोहम्मद साद ने संभाली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल के संस्थापक व अध्यक्ष, मनोवैज्ञानिक, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं पुनर्वास परामर्शदाता डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि औषधीय पौधे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति संरक्षण के साथ समाज में स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है।

डॉ. गोहे ने बताया कि एसआईएफ बैतूल सामाजिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा पुरुषों और परिवारों से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य मामलों में नि:शुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, इको क्लब और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप गोहे के साथ डॉ. भारती गोहे, माखन सिंह, मयंक मालवीय, सागर घोले, मुस्कान सोने और करण सोने उपस्थित रहे।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW