Type Here to Get Search Results !

नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति ने नवांकुर सखियों को निःशुल्क पौधे वितरित कर मनाया हरियाली महोत्सव

0

 *नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति ने नवांकुर सखियों को निःशुल्क पौधे वितरित कर मनाया हरियाली महोत्सव 


*नवांकुर सखी यात्रा में गूंजे सावन गीत और भजन, महिलाओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

अमरवाड़ा //उग्र प्रभा 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा सेक्टर पौनार, विकासखंड अमरवाड़ा के अंतर्गत ग्राम धतुरिया में नवांकुर सखी यात्रा एवं हरियाली महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम धतुरिया के स्कूल परिसर से बड़ादेव मंदिर तक नवांकुर सखी यात्रा निकालकर की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं सावन के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। 


इसके उपरांत नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा उपस्थित नवांकुर सखियों एवं महिलाओं को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।महिलाओं को वितरित किए गए पौधों की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल एवं संरक्षण करने की जिम्मेदारी भी दिलाई गई। संस्था ने ग्रामीण महिलाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के जयघोष लगाए। इसके बाद सभी उपस्थितजनों को प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया, नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विजय डेहरिया, सचिव शंकर डेहरिया, प्रदीप डेहरिया, गुरूप्रसाद सहित बड़ी संख्या में नवांकुर सखी एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।हरियाली महोत्सव के माध्यम से महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश दे गई।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW