नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति ने धतुरिया में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
अमरवाड़ा //उग्र प्रभा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा ग्राम धतुरिया, विकासखंड अमरवाड़ा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सह
भागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे गांव में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष विजय डेहरिया, सचिव शंकर डेहरिया, प्रदीप डेहरिया, शासकीय प्राथमिक शाला धतुरिया के शिक्षक सुरेश साहू, विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने ग्राम धतुरिया में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल बना दिया।


