Type Here to Get Search Results !

भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन

0

      मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

भविष्य में ऊर्जा संकट से निपटने हेतु हमें आज से ही प्रयास करना होगा: डाॅ.जे के डोंगरे

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा :प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी  महाविद्यालय छिंदवाड़ा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं भौतिक शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'प्राचीन ग्रंथो में अक्षय ऊर्जा से संबंधित उपबंधों' पर विशेषज्ञ द्वारा उद्बोधन दिया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन ने छोटी-छोटी आदतों से ऊर्जा की बचत एवं छत पर सोलर पैनल  लगाने हेतु अनुरोध किया। मुख्य वक्ता डॉ. जी. व्ही.ब्रह्म ने कोयला और पेट्रोलियम जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के स्थान पर अक्षय ऊर्जा  सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत, बायोमास जैसे नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग हेतु प्रेरित किया। डॉ. युवराज पाटिल विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र ने मानव जीवन में अक्षय ऊर्जा का महत्व एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बात कही। डॉ. जे. के.डोंगरे ने कहा कि भविष्य में ऊर्जा संकट से निपटने हेतु हमें आज से ही प्रयास करना होगा।


डॉ. बी. के. डेहरिया ने भारतीय ज्ञान परंपरा के दृष्टिकोण से ब्रह्मांड में संचरित ऊर्जा के विषय में विस्तृत जानकारी दी, भारतीय ज्ञान परंपरा में ऊर्जा के स्रोतों- सूर्य, अग्नि, जल, वायु इत्यादि को महत्व देते हुए उनकी पूजा का विधान किया गया है। इस अवसर पर 'भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा अक्षय ऊर्जा के उत्पादन एवं संरक्षण' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिवम मरकाम प्रथम, गोविंद यादव द्वितीय, भूमिका झरबडे तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी पाटिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ से डॉ टीकमणि पटवारी, डॉ रचना लारिया, डॉ सोसन्ना लाल, डॉ मनीता कौर, श्री महेंद्र साहू,भौतिक शास्त्र विभाग के  सदस्य डॉ शैलेंद्र मोरे, श्रीमती गरिमा कटरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण  एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW