मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
हर्षोल्लास से मनाया हरियाली महोत्सव
हरियाली से धरा का कण-कण मुस्कुराता है
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
सावन माह में हरियाली अमावस से पूर्णिमा तक अर्थात रक्षाबंधन तक मनाया जाने वाला हरियाली महोत्सव एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो प्रक्रति ,संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक है। विभिन्न क्षेत्रों में यह त्यौहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है । छिंदवाड़ा में परसिया रोड स्थित रघुवर श्री पुरम में इस बार श्रीमती आशा सोनी के निवास पर हरियाली महोत्सव 2026 पूर्ण उत्साह से मनाया गया । हरे-हरे परिधान पहन हरे श्रृंगार में आई बहनों द्वारा भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का पूजन अर्चन किया गया । कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया । इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं नृत्य आयोजित किए गए तथा विजेताओं को सावन क्वीन एवं तीज क्वीन से सम्मानित किया गया ।
हरियाली से जीवन हँसता है ,धरती का कण-कण मुस्काता है ।हरियाली जगत का आधार है इससे कभी नाता नही टूटता । सावन की रिमझिम फुहारों के बीच जब मन झूम -झूम जाता है सखियाँ ने मिलकर हरियाली गीत गाई व सभी ने झूला भी झूली । एक दूजे को सुहाग सामग्री भी दी गई । इससे आपस में रिश्ता भी अटूट बन जाता है। इस तरह रघुवर श्री पुरम की महिलाओं ने सानंद हरियाली पर्व मनाया ।आभार प्रदर्शन श्रीमती हर्षा सराठे ने किया ।

