Type Here to Get Search Results !

प्रस्फुटन समिति धसनवाड़ा नें निकाली तिरंगा यात्रा नंवाकुर सखियों को किया पौधा वितरण

0

 प्रस्फुटन समिति धसनवाड़ा नें निकाली तिरंगा यात्रा नंवाकुर सखियों को किया पौधा वितरण  


अमरवाड़ा //उग्र प्रभा 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धसनवाड़ा द्वारा,80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भव्य तिरंगा यात्रा  हाई स्कूल परिसर धसनवाड़ा सें निकाली गई।तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों एवं जिला विकास खंड समन्वयक नंवाकुर संस्था प्रस्फुटन समिति नंवाकुर सखी शिक्षक शिक्षिका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे गांव में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।उसके पश्चात नंवाकुर सखी महिलाओं को फलदार पौधे वितरण किया गया। प्रकृति पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में जिला समन्वयक अखिलेश जैन विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया, भाजपा नेता अशोक डेहरिया नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया,स्वामी विवेकानंद ग्रामोंत्थान समिति अध्यक्ष सूरसिंह वर्मा, सचिव संजय साहु मेंटर्स राजकुमार मालवी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मिथलेश डेहरिया डेहरिया,प्रचार्य  एच आर मसराम शिक्षक कन्हैयालाल डेहरिया बबलेश वर्मा संतकुमार वर्मा अनिल कटारे शिक्षिका दीपिका चौरासिया जय माला वर्मा, आयुषी नेमा, पुर्वी जैन एवं ग्राम के नागरिक जगत सिंह पटेल संदेश डेहरिया सहित जागरूक नागरिक शामिल हुए।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW