Type Here to Get Search Results !

छिंदवाड़ा में 16-17 अगस्त, 2026 को दो दिवसीय “छंद प्रसंग” का आयोजन

0

    मोहिता जगदेव

 उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

समारोह राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में किया जायेगा

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के अन्तर्गत संस्कृति परिषद के अनुबंध के रूप में भोजपुरी साहित्य अकादमी अपने उद्देश्यों के अनुरूप भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति, इतिहास, नृत्य संगीत, गीत, सिनेमा नाटक आदि विधाओं से संबंधित अकादमिक कार्यों और पारम्परिक समकालीन सृजनात्मकता को संरक्षित करने का कार्य कर रही है।अकादमी द्वारा 16-17 अगस्त, 2026 को दो दिवसीय “छंद प्रसंग” का आयोजन छिंदवाड़ा में जिला प्रशासन- छिंदवाड़ा एवं नाट्य गंगा, छिंदवाड़ा के सहयोग से किया जा रहा है। छंद प्रसंग के अन्तर्गत भोजपुरी एवं अन्य विधापति, महिंदर मिसिर, भिखारी ठाकुर आदि विद्वानों की प्रसिद्ध रचनाओं पर केन्द्रित सामूहिक पारम्परिक नृत्यों की प्रस्तुति एवं भोजपुरी छंद रचनाओं पर आधारित गायन प्रस्तुति दी जायेगी।

उक्त समारोह का शुभारम्भ दिनांक 16 अगस्त, 2026 को सायं 7.00 बजे राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में किया जायेगा। समारोह के प्रथम दिवस रंग समूह, पटना एवं साथी कलाकार द्वारा नृत्य प्रस्तुति एवं सुश्री पूनम शुक्ला, सारणी एवं साथी कलाकार द्वारा गायन प्रस्तुति दी जायेगी। समारोह के अंतिम दिवस सुश्री सोनी कुमारी, नालंदा एवं साथी कलाकार द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी जायेगी। इस दो दिवसीय समारोह के अवसर पर भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा सभी कलारसिकों को सादर पधारने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम परिवर्तनशील एवं प्रवेश निःशुल्क है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW