Type Here to Get Search Results !

नांदनवाड़ी मंडल के सूरज जायसवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

0

नांदनवाड़ी मंडल के सूरज जायसवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त 

पांढुर्णा // उग्र प्रभा 

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार एवं प्रदेश मंत्री व संभागीय प्रभारी अतीत पवार के मार्गदर्शन में, जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोडे ने जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की।इसी क्रम में नांदनवाड़ी मंडल के चांगोबा निवासी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सूरज जायसवाल को भाजपा ओबीसी मोर्चा, पांढुर्णा जिला का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।श्री जायसवाल की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सूरज जायसवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW