Type Here to Get Search Results !

डीएसपी पद पर पदोन्नति होने पर रमेश कुमार डोल्हे का हुआ सम्मान, गोविन्द दनताले ने दी बधाई

0

 डीएसपी पद पर पदोन्नति होने पर रमेश कुमार डोल्हे का हुआ सम्मान, गोविन्द दनताले ने दी बधाई 


चौरई // छिंदवाड़ा। नितेश डेहरिया 

 मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा श्री रमेश कुमार डोल्हे को राज्य पुलिस सेवा के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किए जाने पर भाजपा नेता एवं मिशन न्यू इंडिया के जिला अध्यक्ष गोविन्द दनताले ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

गोविन्द दनताले ने कहा कि श्री डोल्हे की यह पदोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल में निष्पक्षता, समर्पण एवं जनसेवा की भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री रमेश कुमार डोल्हे अपने नवीन दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और गौरवपूर्ण सेवाओं के साथ निरंतर प्रगति प्राप्त हो।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW