मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
असोसिएशन के द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत वर्ष 1949 में इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के गठन से हुई। इस बार 78वा सीए डे छिंदवाड़ा के सीए असोसिएशन सीपीई चैप्टर के द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया गया। असोसिएषन के सचिव डिप्टी कन्वेनर सीए मोहित संचेति ने बताया कि इस वर्ष छिंदवाड़ा में सीए डे का एक दिवसीय आयोजन किया गया। इस वर्ष सेवा, प्रकृति रक्षा और मनोरंजन इन आयामों में आयोजन की परिकल्पना असोसिएशन के अध्यक्ष कन्वेनर सीए सचिन वर्मा ने की। कोषाध्यक्ष सीए विशाल साहू ने जानकारी दी कि छिंदवाड़ा के सभी सीए ने एकीकृत माध्यमिक शाला लिंगा में सीए डे मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को सीए असोसिएशन की ओर से जूते और मोजे वितरित किए गए। सीए अमृत लालवानी ने बताया कि इस विद्यालय में दूरस्थ ग्रामों से विद्यार्थी आते हैं जिनके पास जूते और चप्पल न होने से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है इस ही बात को ध्यान में रखते हुए सीए असोसिएशन के द्वारा इस वर्ष इन बच्चों को जूते मोजे देने का निर्णय किया गया। इसके साथ असोसिएशन के द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। जहाँ पर नीम और कंजी के पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई। साथ ही असोसिएशन के सदस्यों के द्वारा बच्चों और शिक्षकों के लिए नाश्ता, मिठाई और चॉकलेट्स की व्यवस्था भी की गई थी। इसके पश्चात रात्रि में छिंदवाड़ा के एक निजी होटल में सभी सीए सदस्य और उनके परिवार के सदस्यों के लिए रात्रिभोजन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने मनोरंजक खेलों का आनंद लिया और पुरूस्कार भी जीते।
ये सीए हुए शामिल
इस सीए डे के आयोजन में सर्व सीए विनोद खंडेलवाल, विराज ठाकुर, शैलेन्द्र अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, राहुल बैदमुथा, अंषुल सोनी, रूपेश शर्मा, सचिन वर्मा, मोहित संचेति, विशाल साहू, अमरत लालवानी, सौरभ राय, प्रियांश सूर्यवंशी , प्रियंक अजमेरा, गगन बत्रा, इरफान खान, संयम जैन, देवदत्त हर्षे, संदेश दुबे, पार्थ चैरिया, उमंग बैदमुथा आदि शामिल हुए।
