मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
महाविद्यालय शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है जहां विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ा जाता है : प्राचार्य डाॅ लक्ष्मीचंद
उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु अभिप्रेरणा कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है जहां विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ा जाता है। गुरु के सानिध्य में विद्यार्थी तेजस्वी बनने की ओर अग्रसर होते हैं, गुरु उनकी राह में दीपक दिखाने का कार्य करते हैं। प्रो सी डी राव ने स्वशासी महाविद्यालय की कार्य प्रणाली एवं परीक्षा पद्धति की जानकारी प्रदान की। डॉ. टीकमणि पटवारी द्वारा महाविद्यालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के साथ उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं, छात्रवृत्तियों,पाठ्यक्रम, एनसीसी, एनएसएस,करियर गाइडेंस, भारतीय ज्ञान परंपरा, क्रीडा गतिविधियां, युवा उत्सव, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सहित अन्य जानकारियां प्रदान की गई। समिति की संयोजक प्रो साधना जैन द्वारा विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। डॉ साक्षी सहारे,डॉ निधि डोडानी, कु. भूमिका, संकल्प, योगेश, गिरीश विश्वकर्मा एवं अनिल दुबे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
