Type Here to Get Search Results !

गोटेगांव पुलिस की जुआरियों एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

0


गोटेगांव पुलिस की जुआरियों एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही  

अवैध 03 देशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस जप्त। 

जुआरियों से नगदी 72070 रूपये व 04 दो-पहिया, 07 चार पहिया वाहन जप्त

गोटेगांव  //उग्र प्रभा // शरद नेमा

गोटेगांव पुलिस को बड़ी सफलता कामयाबी हासिल हुई एसपी डॉ ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में जुआ खेले जाने की सूचना पर  दविश दी गई। जहां मौके पर हार-जीत का दाव लगाते 09 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। जुआ खेलते अन्य व्यक्ति अपना-अपना वाहन छोड़कर भागे जो मौके से स्कार्पियो, अल्टो, अर्टिका, किया,सहित 07 चार पहिया वाहन एवं 04 दो पहिया वाहन को नगदी 72 हजार रूपये व ताश पत्ते ,जप्त किए गया । स्कार्पियो वाहन मे हथियारों की सूचना पर तलाशी ली गई जो स्कार्पियो वाहन से 03 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। कुल जप्त मशरूका की कीमत 50 लाख रूपये है।जिनके विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं 13 जुआं, 49 बी.एन.एस, के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी, गोटेगाँव मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप सराफ थाना गोटेगाँव, उप निरी. विजय द्विवेदी, उप निरी. ऋषिरज रजक, उप निरी. श्रीराम रघुवंशी, प्र.आर सचिन तिवारी, प्रआर राजेश जाट, प्र.आर महेन्द्र बसेडिया, प्र,आर, रघुवीर सिंह, वरि.आर रामसमुझ यादव, वरि.आर संदीप, आर नितिन, आर. विपिन दबे, आर सोनम गुप्ता, आर. अतुल तिवारी, आर प्रतीक, आर  सुमित, चालक आर, अमित नामदेव की सराहनीय भूमिका रही है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW