Type Here to Get Search Results !

संगठन को मिली नई दिशा, बलदेव सातनकर बने ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष

0

 संगठन को मिली नई दिशा, बलदेव सातनकर बने ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष 


प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

छिंदवाड़ा //उग्र प्रभा 

मध्यप्रदेश ग्राम रक्षक कोटवार चौकीदार संघ, भोपाल द्वारा संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री बलदेव सातनकर को छिंदवाड़ा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोहर मेहरा एवं प्रदेश सचिव श्री इन्द्राज आठ्या की अनुशंसा एवं निर्देशानुसार की गई है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री सातनकर को जिले की कार्यकारिणी के गठन, विस्तार एवं नवीनकरण के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जिले के ग्राम रक्षक, कोटवार एवं चौकीदार साथियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

नियुक्ति पर श्री बलदेव सातनकर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कोटवार एवं चौकीदार साथियों के अधिकारों और हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। श्री सातनकर की नियुक्ति पर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में अमरवाड़ा, हर्रई, बिछुआ, छिंदवाड़ा, चौरई, चांद, तामिया, जुन्नारदेव, मोहखेड़, उमरेठ, सौंसर तथा पांढुर्णा तहसीलों के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और प्रभावी दिशा प्राप्त होगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि श्री बलदेव सातनकर के नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक एकता और सशक्त होगी तथा ग्राम रक्षक, कोटवार एवं चौकीदार वर्ग की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW