Type Here to Get Search Results !

गुरुकुल विद्या निकेतन में मनाया गया विश्व योग दिवस

0

 गुरुकुल में योग से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश 


अमरवाड़ा // उग्र प्रभा 

आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत जिला छिंदवाड़ा के तत्वावधान में गुरुकुल विद्यानिकेतन अमरवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।


उपस्थित अतिथियों ने सभी से दैनिक जीवन में योग को अपनाने एवं नियमित अभ्यास करने की अपील की। गुरुकुल विद्यानिकेतन के संचालक नवीन मालवीया ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग, प्राणायाम एवं संस्कार आधारित गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को विश्वभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW