Type Here to Get Search Results !

अनाथ बेटियों की नाथ बनी नटनी माई सेवा समिति,का अक्षत सम्मान समारोह में हुआ सम्मान

0

 अनाथ बेटियों की नाथ बनी  नटनी माई सेवा समिति,का अक्षत सम्मान समारोह में हुआ सम्मान  


छिन्दवाड़ा //उग्र प्रभा 

 सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश कर रही श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति अमरवाड़ा को उसके उल्लेखनीय परोपकारी कार्यों के लिए छिंदवाड़ा में आयोजित अक्षत सम्मान समारोह समिति द्वारा सम्मानित किया गया। समिति को जिला पांढुर्णा-छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के करकमलों से शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।

"न कोई स्वार्थ, न कोई दिखावे की कहानी है,

सेवा के रास्ते चलना इनकी जुबानी है।

जहां टूटते सपनों को सहारा मिल जाता है,

वहीं इंसानियत का असली चेहरा नजर आता है।।


"

श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति लंबे समय से क्षेत्र की जरूरतमंद, अनाथ एवं पितृहीन बेटियों की शिक्षा और भविष्य निर्माण के लिए कार्य कर रही है। समिति द्वारा ग्राम पौनार तहसील अमरवाड़ा की अनाथ 6 बहनों को शिक्षा में सहयोग के लिए 15 वर्षों तक प्रतिमाह 2000 रुपये की सहायता राशि देने का संकल्प लिया गया है।इसी क्रम में लिंगा छिंदवाड़ा निवासी पितृहीन जरूरतमंद बेटियों भाग्यश्री ठाकरे (कक्षा छठवीं) एवं तोषिका ठाकरे (कक्षा चौथी) को शिक्षा हेतु 15 वर्षों तक प्रतिमाह 1000 रुपये का सहयोग दिया जा रहा है।समिति द्वारा विगत 11 वर्षों से पितृहीन, बेसहारा एवं जरूरतमंद बेटियों के विवाह अवसर पर 30-30 हजार रुपये की गृहस्थी सामग्री भेंट कर उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा कुदवारी एवं अमरवाड़ा की पितृहीन बेटियों को शिक्षा सहयोग के साथ क्षेत्र की सैकड़ों जरूरतमंद बेटियों को स्कूली सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 


"बेटियों की शिक्षा में सहयोग करना केवल सहायता नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य को मजबूत बनाने का प्रयास है।" इसी उद्देश्य के साथ समिति निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

"जिनके दिल में दर्द परायों का एहसास बन जाता है,उनके हाथों से ही सेवा का इतिहास बन जाता है।

बेटियों के सपनों को जो अपना अरमान बना लेते हैं,वही लोग समाज में भगवान का स्थान बना लेते हैं।। "

सम्मान समारोह में समिति के संस्थापक राधेश्याम सोनी, संरक्षक बालकिशन साहू, अध्यक्ष अरुण बूटी नेमा, सह संरक्षक लक्ष्मी साहू, देवेन्द्र जैन, सालिकराम यादव, कोषाध्यक्ष गणेश साहू, नवीन जैन, सुमेर चंद साहू, अनिल गेंदलाल साहू, धनराज सिंह चंदेल, अनुराग मिश्रा बीईओ, महेन्द्र डेहरिया प्राचार्य, महेन्द्र सिंगारे शिक्षक, अनिल यादव शिक्षक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समिति का संकल्प — बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान देकर समाज को नई दिशा देना।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW