Type Here to Get Search Results !

रंगकर्मी नीता वर्मा को पीएचडी की उपाधि

0

       मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

हबीब तनवीर के नाटकों में शिल्प और संवेदनाएँ” विषय पर पीएचडी


उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : स्व सुरेश पारसे की पुत्री और प्रेमशंकर वर्मा की पुत्रवधु श्रीमती नीता वर्मा ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से “हबीब तनवीर के नाटकों में शिल्प और संवेदनाएँ” विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है । उन्होंने यह उपाधि डॉ वर्षा खुराना के निर्देशन और डॉ रचना तेलंग के सह निर्देशन में प्राप्त की है । विदित हो कि डॉ नीता वर्मा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी हैं जो नाट्यगंगा रंगमंडल के साथ विगत 20 वर्षों से काम कर रही हैं। आपको राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मंचों पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। आपने हनुमान लीला और सम्राट विक्रमादित्य सहित कई नाटकों का निर्देशन भी किया है । 

डॉ नीता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार जनों और सभी सहयोगियों को दिया है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW