Type Here to Get Search Results !

डबल इंजन सरकार के विकास दावों पर सवाल! खटिया पर गर्भवती महिला, नदी पार कर पहुंची जिंदगी की जंग में

0

 डबल इंजन सरकार के विकास दावों पर सवाल! खटिया पर गर्भवती महिला, नदी पार कर पहुंची जिंदगी की जंग में 


उपशीर्षक:

एंबुलेंस का डेढ़ घंटे इंतजार, गांव में हुई डिलीवरी… मजबूरी में ग्रामीणों ने खटिया पर लिटाकर नदी पार कराई प्रसूता, फिर बाइक से पहुंचाया अस्पताल

अमरवाड़ा //उग्र प्रभा 

विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच  छिंदवाड़ा जिले अमरवाड़ा विकासखंड  ग्राम हथोड़ा के लोहारी मोहल्ला से सामने आई तस्वीरें ग्रामीण सुविधाओं की हकीकत बयां कर रही हैं। यहां एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस नहीं मिल सकी और मजबूरी में ग्रामीणों को खटिया को ही सहारा बनाना पड़ा। 


लोहारी मोहल्ला में रहने वाले करीब 20 परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मोहल्ले तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। लंबे समय से पुलिया और सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों के अनुसार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद एंबुलेंस के लिए सूचना दी गई, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद महिला की डिलीवरी घर पर ही हो गई। जच्चा-बच्चा की हालत को देखते हुए गांव के युवाओं ने मानवता दिखाते हुए खटिया पर महिला को लिटाया और नदी पार कराई।

इसके बाद भी राहत नहीं मिली, एंबुलेंस नहीं आने पर परिजन और ग्रामीणों ने मजबूरी में मोटरसाइकिल से जच्चा और नवजात को अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। स्कूली बच्चों को भी नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब गांवों तक सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, तो फिर आज भी प्रसव जैसी गंभीर स्थिति में महिलाओं को खटिया और बाइक का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है?

यह तस्वीर सिर्फ एक महिला की मजबूरी नहीं, बल्कि ग्रामीण व्यवस्था की उस हकीकत को सामने ला रही है जहां कागजों के विकास और जमीन की सच्चाई में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।जिससे सरकार के विकास माॅडल और स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुलती तस्वीर है। सिर्फ विकास कागज और सत्ता दल के नेताओं के जुबान मे है। कब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा मिलेगी। वायरल तस्वीर सें डबल इंजन सरकार के विकास माॅडल की जमकर थू थू हो रही है। 

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW