Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन हेतु भाजपा महिला मोर्चा की प्रार्थना, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

0

 प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन हेतु भाजपा महिला मोर्चा की प्रार्थना, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण 


छिंदवाड़ा।उग्र प्रभा 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन वार्ड क्रमांक 44 स्थित राजराजेश्वरी मंदिर एवं वार्ड क्रमांक 41 स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मोटे अनाज (श्री अन्न), फल-सलाद, अंकुरित अनाज तथा पोषणयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही तेल एवं ईंधन की बचत तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रश्नोत्तरी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया।कार्यक्रम को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट ललित वर्मा, श्रीमती शालिनी विवेक (बंटी) साहू, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती मीना दुबे एवं नगर-दो मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया वंदेवार सहित अन्य महिला पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजराजेश्वरी एवं शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना से की गई। इसके पश्चात "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत दोनों स्थानों पर पांच-पांच पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर निशा गोस्वामी, मालती बघेल, रानी सूर्यवंशी, श्रद्धा जैन, परवीन खान, प्रभा ओकाटे, रवीना केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW