मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
युवा चित्रकार आलोक, रचनाकार राहुल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
संस्था परिवार ने चित्रकार आलोक पवार एवं रचनाकार राहुल चौरिया को नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा:साहित्य, संगीत, संस्कृति को समर्पित छिंदवाड़ा ज़िले की संस्था युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच द्वारा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संस्था ने “विधा अनुरूप प्रतिनिधित्व” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए युवा चित्रकार आलोक पवार को चित्रकला एवं दृश्य कला गतिविधियों हेतु तथा रचनाकार राहुल चौरिया को साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों हेतु ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।संस्था के अनुसार दोनों युवा प्रतिभाएं अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज एवं युवाओं के बीच सकारात्मक रचनात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं। संस्था को विश्वास है कि इनके अनुभव, सृजनात्मक सोच एवं सामाजिक सहभागिता से कला और साहित्य से जुड़ी गतिविधियों को नई दिशा एवं व्यापक पहचान प्राप्त होगी।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना एवं उन्हें सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इसी क्रम में विभिन्न विधाओं से जुड़े सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारियां प्रदान की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं तक संस्था की गतिविधियां पहुंच सकें। इस अवसर पर संस्था परिवार ने युवा चित्रकार आलोक एवं रचनाकार राहुल को नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
