मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
मदर्स डे पर चार नाटकों के हुए मंचन
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा/ नाट्यगंगा रंगमंडल छिंदवाड़ा के द्वारा मदर्स डे के अवसर पर माँ पर आधारित चार नाटकों के मंचन शक्ति नगर स्थित केडी पब्लिक स्कूल में किया गया। इन चारों नाटकों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों ने माँ के अलग अलग रूपों को देखा और जिसे देखकर सभी की आँखें नम हो गईं। इन चारों नाटकों में नाट्यगंगा की 45 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप के प्रतिभागियों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सिर्फ दस दिनों के प्रशिक्षण के पश्चात कलाकारों के इतने अच्छे अभिनय को देख दर्शक आश्चर्य में पड़ गए। नाट्यगंगा संस्था निर्देशकों की दूसरी पीढ़ी बनाने के लिए भी प्रयासरत है इसलिए इन चारों नाटकों का निर्देशन संस्था के वरिष्ठ कलाकारों ने किया। संस्था सचिव अमजद खाने के निर्देशन में मंचित पहले नाटक प्रतिबिंब में समय के साथ माँ की बदलती भूमिका को रेखांकित किया गया। दूसरा नाटक माँ का बचपन दानिश अली और चंचल आथ्या के निर्देशन में हुआ जिसमें ये बताने का प्रयास किया कि माँ भी कभी एक चुलबुली बच्ची थी जिसे समय ने इतना बड़ा कर दिया कि वह अपना मूल स्वभाव ही भूल गई। तरूण जलोटा के निर्देशन में मंचित तीसरे नाटक मिशन माँ ने बताया कि सिर्फ खून के रिश्ते की माँ ही माँ नहीं होती। हर वह व्यक्ति जो ममता प्रदर्शित करता है वह माँ है। चौथे और अंतिम नाटक वो पुराना बक्सा का निर्देशन नीता वर्मा ने किया। जिसमें पुराने बक्से से निकलने वाली पुरानी चीजों के माध्यम से माँ की खो चुकी जिंदगी को मंच पर पुनः जीवित किया गया। ये चारों नाटक संस्था अध्यक्ष सचिन वर्मा के मार्गदर्शन में मंचित किए गए। वहीं मंचन की व्यवस्थाएं अमित सोनी, डॉ नरेंद्र बचले, श्रीधर शर्मा, पूनम बचले, गुंजन मेटेकर, स्वाति चौरसिया, नीरज सैनी, निहारिका शिवकर ने संभाली।
इन्होंने किया अभिनय
इन चार नाटकों में निताशा वर्मा, वेद श्रीवास्तव, आकांक्षा शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, अनादि सोनी, शांभवी गुप्ता, अमित कुमार, सोनम सोनी, मुस्कान डोले, आरिज़ खान, कनिष्का वर्मा, ऋधान शर्मा, पूर्वी अग्रवाल, अनुश्री शुक्ला, मणिका मालवीय, विहान चोरकर, अदितांश चौरसिया, शिवांश श्रीवास्तव, नभ बचले, जयंत जम्भोरे, हर्ष बिंझाड़े, गीतश्री वर्मा, अबीर वर्मा, अवनि सोनी, रिद्धिमा चोरकर, अग्रिमा लालवानी, सुमित कुमार, धर्मेन्द्र ने सशक्त अभिनय किया।

