Type Here to Get Search Results !

नारी शिक्षा से सृजित अपनी खूबियों पर नाज करे": प्रो. अमर सिंह

0

    मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाडा

चांद कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर कार्यशाला

"लैंगिक समानता पर नारी सशक्तीकरण की नींव टिकी है ": प्रो. अमर सिंह

दूसरों के भरोसे रहकर निज क्षमताओं का सही दोहन नहीं हो पाता है: प्रो.सुरेखा तेलकर

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद में नारी शक्ति वंदन पर आयोजित कार्यशाला में कॉलेज प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने कहा कि लैंगिक समानता पर नारी सशक्तीकरण की नींव टिकी है, उसकी देवी समान पूजा करने की बात सिर्फ बात भर है। धरा की आबादी और नारी की आजादी एक दूसरे के पर्याय हैं। नारी स्वयं को मिटाने वाले सदियों पुराने दुश्चक्रों को तोड़ आगे बढ़े तो बात बने। नारी को संघर्ष की मिसाल भरी जीवटता से हर मुकाम हासिल करने की जरूरत है। प्रो. रजनी कवरेती ने कहा कि नारी शिक्षा से सृजित अपनी खूबियों पर नाज करे और अपने समक्ष मौजूद चुनौतियों को इच्छा शक्ति के हथियार से धराशाई करे।


प्रो. जी. एल. विश्वकर्मा ने कहा कि नारी में नवनिर्माण की शक्तियां पहले ही मौजूद हैं, समय की मांग है कि वे उन अंतर्निहित शक्तियों के सदुपयोग से मिले अवसरों पर अपना सर्वोत्कृष्ट देकर स्वयं को साबित करें। प्रो. आर. के. पहाड़े ने कहा कि आधी आबादी को अपने हिस्से की जमीं और आसमां प्राप्त करने के लिए खुद के अस्तित्व की अहमियत को पूरी शिद्दत से जान लेना चाहिए। प्रो . सकर लाल बट्टी ने कहा कि नारी जीवन की बागडोर खुद संभाल कप्तान बने। प्रो. सुरेखा तेलकर ने कहा कि दूसरों के भरोसे रहकर निज क्षमताओं का सही दोहन नहीं हो पाता है। प्रो. रक्षा उपश्याम ने कहा कि नारी की शक्ति वंदन यह याद दिलाती है कि उसके अंदर विकास की सभी संभावनाएं मौजूद हैं।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW