Type Here to Get Search Results !

चांद कालेज में रेडक्रास दिवस पर कार्यशाला

0

      मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा 

"रेडक्रॉस निस्वार्थ मानवीय सेवा का वैश्विक स्वैच्छिक संगठन है'; प्रो. अमर सिंह 

कार्यशाला में लगभग 80 छात्रों ने सहभागिता सुनिश्चित की

उग्र प्रभा समाचार,चांद छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद में रेड रिबन, राष्ट्रीय सेवा योजना और व्यक्तित्व विकास विभाग द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस आपातकालीन में मदद विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रो. अमर सिंह ने रेडक्रॉस को विषम परिस्थितियों में निस्वार्थ मानवीय सेवा का मिशन कहा। रेडक्रॉस बिना किसी भेदभाव के तटस्थता से संकट के समय समुदायों के बीच सेवा करने वाला विश्व का सबसे बड़ा स्वैच्छिक संगठन है। मानवता की सेवा करने का धर्म सबसे बड़ा धर्म है। प्रो . रजनी कवरेती ने कहा कि रेडक्रॉस संस्था के स्वयंसेवक उदारता, सहानुभूति एवं धर्मार्थ भाव से अकाल, आपदा और महामारी की स्थिति में मानवीय मिशन के तहत प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराते हैं।


प्रो. लक्ष्मण उइके ने कहा कि वैश्विक स्तर पर नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए पारिवारिक संबंधों को जोड़ना रेडक्रॉस का सार्वभौमिक ध्येय है। प्रो. सुरेखा तेलकर ने कहा कि युद्ध जैसी विभीषिका में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रेडक्रॉस के प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। प्रो. रक्षा उपश्याम ने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा समुदायों की निष्पक्ष, निष्कपट और निर्लिप्त भाव से सेवा करना रेडक्रॉस संस्था का उद्देश्य है। कार्यशाला में लगभग 80 छात्रों ने सहभागिता सुनिश्चित की।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW