Type Here to Get Search Results !

संतोषी गजभिये बनी कांग्रेस एस.सी. विभाग की जिला अध्यक्ष

0

 संतोषी गजभिये बनी कांग्रेस एस.सी. विभाग की जिला अध्यक्ष 


छिंदवाड़ा: उग्र प्रभा // 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, महिला जिला अध्यक्ष सरला सिसोदिया, एस.सी. विभाग जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया की सहमति से पार्टी में सक्रियता एवं आमजन की लड़ाई लड़ने वाली और महिलाओं को न्याय दिलाने में हमेशा अग्रसर रहने वाली श्रीमती संतोषी गजभिये को कांग्रेस एस.सी. विभाग की जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है । इस अवसर पर श्रीमती गजभिये ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हे जो जबावदारी सौंपी गई, वे पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और निष्ठा से पालन करेगी और पार्टी को मजबूत बनाने एवं कमलनाथ  जी, नकुलनाथ जी के हाथों को मजबूत करने के लिये कृत संकल्पित है । श्रीमती गजभिये की नियुक्ति पर मयंक गजभिये, अम्बिका युवनाती, साक्षी चैबे, साधना जंघेला, शकुन वर्मा, किरण गजभिये, अपेक्षा बेले, किरण मोहबे, प्रतिमा ब्रम्हे, ममता माहोरे, मालती ककोड़िया, शिव कुमारी, रोशन इंगले, विनीता उइके, सविता डेहरिया, शीला पाटिल ने बधाई दी ।


More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW