Type Here to Get Search Results !

09 मई 2026 को जिला मुख्यालय सहित तहसील न्यायालयों में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

0

 09 मई 2026 को जिला मुख्यालय सहित तहसील न्यायालयों में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन 


जिला एवं तहसील मुख्यालयों में 35 खंडपीठों का गठन

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री सुशांत हुद्दार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 09 मई 2026, शनिवार को जिला न्यायालय छिंदवाड़ा सहित तहसील न्यायालय परासिया, चौरई, पांढुर्णा, सौंसर, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, तामिया एवं हर्रई में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला एवं तहसील मुख्यालयों में कुल 35 खंडपीठों का गठन किया गया है। इन खंडपीठों के माध्यम से न्यायालयों में लंबित सभी प्रकार के समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, धारा 138 एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस), मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर प्रकरण, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, बैंक ऋण वसूली संबंधी प्रकरण, सिविल न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरण तथा अन्य दीवानी प्रकरणों का आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।इसके अतिरिक्त प्रीलिटिगेशन स्तर पर भी धारा 138 एन.आई. एक्ट, बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर सहित समस्त प्रकार के समझौता योग्य आपराधिक एवं दीवानी प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरणों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण कर लाभ प्राप्त करें।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW