10 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त।
गोटेगांव //उग्र प्रभा
विगत दिवस ठेमी पुलिस थाना अंतर्गत अवैध शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा गया दिनांक 24.05.2026 जुर्म जरायम अपराध पतारसी व पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुशरान पिपरिया-कंधरापुर रोड के पास से बडी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया जाकर उनके पास से भारी मात्रा में देशी शराब जप्त की गयी है।
आरोपी शिवदयाल लोधी पिता कोमल सिंह लोधी निवासी ग्राम बौछार,थाना ठेमी के पास से 10 पेटी देशी शराब एवं एक ईको स्पोर्टस कार जप्त की गई जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रूपये। पूरे मामले में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी, ठेमी, निरीक्षक रोहित काकोडिया, उनि दिलीप सिसोदिया, सउनि जागेश्वर ठाकुर, प्रधान आरक्षक के.के. सेन, आरक्षक दीपक राय की सराहनीय भूमिका रही है।
