छत्तीसगढ़ नाट्योत्सव में संस्था ओम् के कलाकार दो नाटकों की प्रस्तुति देंगे
दोनों ही नाटकों का मंचीय रूपांतरण युवा नाटककार एवं संस्था सचिव शिरिन आनंद दुबे ने किया है
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा :संस्था-भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ नाट्योत्सव में संस्था ओम् के कलाकार दो नाटकों की प्रस्तुति देंगे..जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मी विजय आनंद दुबे अभिनीत एकल नाटक "खलनायकम्'' एवं पद्मश्री गिरिराज किशोर की कहानी पर आधारित नाटक "पाँचवा पराठा" का मंचन होगा दोनों ही नाटकों का मंचीय रूपांतरण युवा नाटककार एवं संस्था सचिव शिरिन आनंद दुबे ने किया है एवं निर्देशन विजय आनंद दुबे ने किया है।नाटक पाँचवा पराठा में मंच पर नवोदित कलाकार मुकेश जगदेव,मोहिता मुकेश कमलेंदु, धीरज डेहरिया,श्रुति हिड़ाऊ,तुहिना जगदेव एवं संस्था संरक्षक विजय आनंद दुबे विभिन्न किरदार निभाते नज़र आयेंगे..मंच परे रंगभूषा का दायित्व देवेश कोल्हेकर,ध्वनि प्रकाश विजय सोलापुरे,मंच सामग्री प्रतीश विश्वकर्मा ने निभाया है ।.
पूर्वाभ्यास में तृप्ति विश्वकर्मा, पं.श्रीकांत द्विवेदी,स्वस्ति,सुनिता ने सहयोग दिया।संस्था अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य ने बताया कि राजनांदगांव थियेटर ग्रुप द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ नाट्योत्सव 2026 में मंचित होने जा रहा नाटक "पाँचवा पराठा" पूर्व में आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला के तत्वाधान में विश्व प्रसिद्ध गेटी थियेटर तथा सेकेंड इनिंग विमेन थियेटर कानपुर के सानिध्य में मर्चेंट चेंबर ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोहों में भी अपने प्रभावशाली मंचन की छाप अंकित कर चुका है..जिले के सांसद विवेक बंटी साहू ने छत्तीसगढ़ नाट्योत्सव में शामिल हो रहे रंगकर्मियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए अपने जिले में भी इसका मंचन करने एवं हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

