Type Here to Get Search Results !

संकल्प की शक्ति पहाड़ को भी खिसका सकती है": प्रो. अमर सिंह

0

       मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा 

ओबीसी विभाग द्वारा युवाओं को कैरियर निर्माण का प्रशिक्षण 

"अंतर्निहित क्षमताओं का सम्पूर्ण दोहन न हो पाना पाप है": प्रो. अमर सिंह 

" या तो वक्त को अपने पक्ष में करें, या अफसोस, चुनाव हमारा है": प्रो. अमर सिंह 

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: म. प्र. सरकार के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर और बनाने हेतु सहायक संचालक ओबीसी विभाग संगीत देशमुख के मार्गदर्शन में के. एम. सी. इंस्टीट्यूट पोआमा में आयोजित शौर्य संकल्प प्रशिक्षण में युवाओं को कैरियर निर्माण के लिए अभिप्रेरित करते हुए प्रेरक वक्ता प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय चांद प्रो. अमर सिंह ने कहा कि मनुष्य का अपनी संभावित क्षमताओं का सम्पूर्ण दोहन न करना जघन्य पाप है। युवा या तो अपने वर्तमान के वक्त का सदुपयोग कर अपना कैरियर बना लें, या फिर जीवन भर अफसोस करते हुए अपना खून सुखाएं, यह उनका चुनाव है। आत्मबल से किसी भी चुनौती को हराया जा सकता है। मन व इंद्रियों पर नियंत्रण रखना किसी भी स्पर्धा की जीत के लिए पहली शर्त है। सतत लगन,  संकल्प और लक्ष्य पर फोकस करके कैरियर निर्माण की मिसाल पेश की जा सकती है। जो किसी भी काम को करने में कोई भी बहाना बनाते हैं, असल में वे उस काम को करना ही नहीं चाहते हैं। जब तक उद्देश्य की पारदर्शिता नहीं होगी, लक्ष्य प्राप्ति सदैव ओझल बनी रहेगी। हर सफल व्यक्ति सफलता प्राप्त करने का अपना अलग पथ ईजाद करके इतिहास रचता है। कैरियर निर्माण में अंतर्द्वंद्व समाधान के तरीके न होना बढ़ती हुई उन्नति को बीच में ही रोक देना होता है। किसी भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष अगर अपने अंतिम अंजाम तक नहीं पहुंचता है तो उसके फायदे सिर्फ दूसरों को मिलते हैं।


प्रशिक्षण प्रभारी पवन महलवंशी ने कहा कि फोकस से रणनीति बनाकर सतत कार्य करने वाले को सफलता अवश्य वरण करती है। सफलता के लिए सिर्फ एक प्रतिशत बुद्धिमत्ता किंतु निन्यानवे प्रतिशत विशुद्ध परिश्रम की आवश्यकता होती है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW