Type Here to Get Search Results !

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

0

      मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा 

 नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन 

 अपने बारे में आत्म चिंतन करना ही महिलाओं की उन्नति का मार्ग है : डाॅ अर्चना सुदेश मैथ्यु

उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाड़ा : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद के मार्गदर्शन में " नारी शक्ति वंदन " कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में विहित प्रावधानों पर व्याख्यान एवं संवाद आयोजित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित, प्रतिभाशाली, विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली, उद्यमी महिलाओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया एवं उनके विचार साझा किए गए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. डब्ल्यू. एस. ब्राउन प्रसिद्ध समाज सेवी, संयोजक परिवार परामर्श केंद्र एवं मानवाधिकार आयोग इकाई छिंदवाड़ा की सक्रिय सदस्य द्वारा कार्य स्थल पर लैंगिक समानता विषय पर वक्तव्य प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि शिक्षित और आत्मनिर्भर है तब वे विकास के राह पर अग्रसर है। घर से ही  अपनी बेटियों का हौसला बढ़ाएं बेटियां अपनी शिक्षा और अपने चरित्र के बल पर आगे बढ़ रही हैं। अर्थशास्त्री डॉ मीना जैन  ने वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत डिजिटल युग में वित्तीय जागरूकता की आवश्यकता का उल्लेख किया । अपनी आय का प्रबंध कर महिलाएं अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं। डॉ. अर्चना सुदेश मैथ्यु  प्राध्यापक राजनीति शास्त्र द्वारा  महिलाओं हेतु कानूनी प्रावधान, साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर व्याख्यान दिया गया उन्होंने कहा कि अपने बारे में आत्म चिंतन करना ही महिलाओं की उन्नति का मार्ग है निर्णय लेने की भागीदारी घर से प्रारंभ होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.टीकमणि पटवारी द्वारा भारतीय संस्कृति में स्त्रियों का सम्मान विषय पर अपनी बात रखी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, विद्यार्थी एवं डॉ. उर्मिला खरपूसे, डॉ. तृप्ति मिश्रा,डॉ. रचना लारिया आदि की सक्रिय उपस्थिति रही।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW