Type Here to Get Search Results !

गीता मेधावी चिंतन की वैचारिकी का दिव्य दर्शन है": प्रो. अमर सिंह

0

     मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा 

विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा गीता दर्शन पर व्याख्यान

गीता दर्शन ऋषि चेतना से परिमार्जित ज्ञान का खजाना है :कश्मीरी लाल बत्रा

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: विश्वगीता प्रतिष्ठान उज्जयिनी की छिंदवाड़ा इकाई द्वारा सैनी निवास परतला छिंदवाड़ा में आयोजित गीता दर्शन पर व्याख्यान में प्रमुख वक्ता बतौर बोलते हुए प्रो. अमर सिंह ने कहा कि गीता मेधावी चिंतन के वैभव की अमृतधारा है, जिसकी जीवन प्रबंधन की अभिव्यक्ति की उत्कृष्टता को और कोई पुस्तक अभी तक नहीं लांघ पाई है। गीता योगराज कृष्ण के श्रीमुख से निर्सृत नैसर्गिक ज्ञान की दिव्य कृति है, जिसके शुचिता भरे चिंतन युगीन निर्विवाद रूप से मानवता के लिए कसौटी पर खरे उतरे सत्य वचन हैं। समिति अध्यक्ष नेमीचन्द्र व्योम ने कहा कि गीता सृजनात्मकता की मेधावी वैचारिकी का वह दस्तावेज है, जिसके दर्शन में शक, संदेह और अविश्वास की कतई गुंजाइश नहीं है। संस्कृत प्रवक्ता अनूपचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि गीता में लौकिक जगत में आध्यात्मिक चेतना के संतुलन से मनुष्य को अनंत ऊंचाइयों पर ले जाने के मंत्र सूत्र हैं। रमाकांत पांडे ने कहा कि गीता दर्शन मानवीय अंतर्निहित संभावनाओं के विकास  को अंतिम अंजाम तक ले जाने की दिव्य चेतना की विरासत है।


नरेंद्र वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि गीता जीवन जीने के ब्रह्मांड के रहस्यों को उधेड़ने वाली, कर्तव्यपथ की मार्गदर्शिका एवं संदेह के भंवर से बाहर निकालकर पारदर्शी कार्यप्रणाली की बेशुमार कीमती किताब है। सुनील भटूरकर ने कहा कि गीता मायामोह में फंसे मनुष्य को कमजोर करने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डालकर आत्मबोध के आचरण से सशक्त शख्सियत निर्माण पर जोर देती है। रमेश मिगलानी ने गीता दर्शन को दुर्लभ मानवीय मूल्यों, निरपत सिंह वर्मा ने गीता दर्शन को अकाट्य जनहितैषी चिंतन व कश्मीरी लाल बत्रा ने गीता दर्शन को ऋषि चेतना से परिमार्जित ज्ञान का खजाना कहा। निर्मलाचार्य ने गीता दर्शन को इस जग में दृष्टाभाव से देखकर विरक्ति से जीवन जीने, दीपक सैनी ने गीता दर्शन के आलोक में संतुलित जीवन जीने व विनय सैनी ने गीता दर्शन को अभिव्यक्ति की अमृतवाणी कहा

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW