Type Here to Get Search Results !

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बेटियों की सोच और निर्णय क्षमता को मिले महत्व – अनिता वर्मा

0

 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बेटियों की सोच और निर्णय क्षमता को मिले महत्व – अनिता वर्मा 


चौरई//छिंदवाड़ा //उग्र प्रभा 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में बेटियों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता को महत्व दिलाने के उद्देश्य से महिला आलोक फाउंडेशन एवं महिला संगठन के तत्वाधान में जिला स्तरीय महिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा लॉन, चौरई में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत 1857 की क्रांति की वीरांगना रानी अवंती बाई एवं 1842 के विद्रोह के क्रांतिवीर राजा हृदय शाह लोधी सहित समाज के महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात रानी अवंती बाई की शौर्यगाथा और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

इस अवसर पर आलोक संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विजय बरैया, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन वर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री एड. देवेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजबसिंह पटेल, चंद्रसिंह पटेल, सुखलाल वर्मा, जयपाल जंघेला, चेनसुख जंघेला, जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, सरपंच ऋषि पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा की राष्ट्रीय सचिव अनिता मदन वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश हरि वर्मा, आलोक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कामिनी दिलीप राजपूत, श्रीमती सरोज गिरिया, एडवोकेट लक्ष्मी सुलाखे, कंचन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कुसुम ऋषि पटेल, लेखवती जंघेला, ममता वर्मा, नेहा दिनेश वर्मा, पूर्व सरपंच शिवकुमारी भागीरथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के दौरान 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महिला फाउंडेशन की महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसे सभी ने सराहा। प्रतिभागियों को वीरांगना रानी अवंती बाई की फोटो, मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।राष्ट्रीय सचिव अनिता वर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में बेटियों की सोच, निर्णय क्षमता और विचारों को महत्व देना आवश्यक है। वहीं डॉ. कामिनी राजपूत ने महिलाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष कमलेश हरि सिंह वर्मा ने जानकारी दी कि 28 अप्रैल 2026 को जंबूरी मैदान, भोपाल में राजा हृदय शाह की शौर्य यात्रा पूरे प्रदेश से निकाली जाएगी और सभी से उसमें शामिल होने का आग्रह किया।

जिला पंचायत सदस्य कुसुम ऋषि पटेल एवं लेखवती जंघेला ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह अधिवेशन महिलाओं के लिए नई दिशा प्रदान करेगा। डॉ. प्राजंलि वर्मा और नेहा दिनेश वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम हेतु आमंत्रण वितरित किया।पुर्व सरपंच शिवकुमारी भागीरथ वर्मा ने कहा,“महिलाओं को बराबरी देना बदलाव नहीं, बल्कि समाज की जरूरत है। महिलाओं को सम्मान के साथ अधिकार भी मिलना चाहिए।”

साथ ही नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा गया कि गांव को नशामुक्त और महिलाओं को सुरक्षित व सशक्त बनाना ही लक्ष्य होना चाहिए।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन ममता वर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सरिता वर्मा ने किया।

अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि—

“बेटियों की शिक्षा, स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान पर कार्य करना ही वास्तविक विकास है।”

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW