मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
सम्राट विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
डॉ. टीकमणि पटवारी के द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर वक्तव्य दिया गया
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाडा:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सम्राट विक्रमादित्य से संबंधित ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद के मार्गदर्शन में प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. टीकमणि पटवारी के द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर वक्तव्य दिया गया। सम्राट विक्रमादित्य की न्याय प्रियता, न्याय पर आधारित लोकतंत्र, उनके दरबार के नवरत्न और भारतीय संस्कृति के उन्नायक, जनहित में उनके योगदान तथा जनता के लिए किए गए उनके परोपकारी कार्यों का उल्लेख किया गया। ज्योतिष, संस्कृत व्याकरण, नाटक, खगोल शास्त्र एवं कला के क्षेत्र में सम्राट विक्रमादित्य के कार्य उल्लेखनीय रहे। विद्यार्थियों के द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी में भाग लिया गया जिसमें प्रथम स्थान पर तेज सिंह साहू द्वितीय स्थान पर सुरभि धुर्वेऔर तृतीय स्थान पर दीपक बारिया भारिया रहे। इस अवसर पर डॉ. रचना लारिया, हर्षल रघुवंशी शैल कुमारी धुर्वे वैष्णवी सोनी की सक्रिय सहभागिता रही।
