मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
सोमनाथ संवाद व्याख्यान माला का आयोजन
उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमनाथ संवाद व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।भारतीय सांस्कृतिक इतिहास, ज्योतिर्लिंग परंपरा, मंदिर स्थापत्य एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ उर्मिला खरपूसे द्वारा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के इतिहास, स्थापत्य एवं संस्कृति में उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के संस्कृति का गर्व रहा है जो अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का आधार है। जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्मरण उत्सव मनाया जा रहा है। यह सहनशीलता, विश्वास और सभ्यतागत आत्म- सम्मान को श्रद्धांजलि देने के रूप में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान स्तर पर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी डॉ. टीकमणि द्वारा किया गया
। इसके पूर्व " अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान " विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं सोमनाथ मंदिर पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निबंध में प्रथम स्थान नंदिनी भारद्वाज द्वितीय मयंक विश्वकर्मा तृतीय विवेक त्रिपाठी तथा क्विज में प्रथम स्थान चंचलेश साहू द्वितीय स्थान कविता उईके तृतीय स्थान अनुराग राज ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. रचना लारिया,डॉ. सागर भनोत्रा श्री हर्षुल रघुवंशी, शैलकुमारी धुर्वे, वैष्णवी सोनी की विशेष भूमिका रही ।
