🟢 अमरवाडा आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यारंभ प्रमाण पत्रों का वितरण
अमरवाड़ा /-उग्र प्रभा
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अमरवाड़ा नगर के आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यारंभ प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 8, आजाद वार्ड में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन एवं नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित नेम विशेष रूप से उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी केंद्रों में बाल्यावस्था से ही बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, खेल-कूद एवं समग्र विकास के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उन्हें औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया जा सके।इस अवसर पर पूर्व सुपरवाइजर श्रीमती शारदा जैन, मंजू ठाकुर, सुरेश यादव, शिवम सोनी, सरला यादव, शांति इनवाती सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बंटी खान एवं सहायिका मीना ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी के सभी बच्चे एवं उनके अभिभावकों की भी सहभागिता रही।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्नेहपूर्वक खीर-पूरी परोसी गई तथा अतिथियों द्वारा नौनिहालों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
🔥 Facebook Viral Caption
