🔴 किसानों ने सौंपा ज्ञापन, ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग
अमरवाड़ा //उग्र प्रभा
तहसील अमरवाड़ा के दर्जनों प्रभावित किसानों ने हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि से फसल को हुए भारी नुकसान को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (SDO) हेमकरण धुर्वे को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने तत्काल राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए शासन-प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की अपील की है।किसानों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि कहुआ, साजवा, दीघावनी, बिजौरी पठार, हिर्सी पठार, भुक्कढाना, डोढाड़ाकुही सहित कई ग्राम पंचायतों में गेहूं की फसल का 70% से 100% तक नुकसान हो चुका है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है।
📌 किसानों की प्रमुख मांगें
प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष गिर्दावारी (सर्वे) कराई जाएआरबीसी 6-4 एवं अन्य योजनाओं के तहत शीघ्र मुआवजा दिया जाएफसल बीमा कराने वाले किसानों के बीमा दावों का तत्काल निपटान किया जाएपूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाएलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएकिसानों ने राज्य शासन से भी मांग की है कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
👉 विशेषज्ञों के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं के समय समय पर मुआवजा मिलना किसानों की आर्थिक सुरक्षा और कृषि व्यवस्था की स्थिरता के लिए बेहद आवश्यक है।
