📰 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, छिंदवाड़ा से लोकेश डेहरिया, बैतूल से किशोर बरदे को जिम्मेदारी
छिंदवाड़ा / बैतूल।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई है।
छिंदवाड़ा जिले से नगर निगम वार्ड पार्षद एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रहे लोकेश डेहरिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वे मेहरा डेहरिया समाज छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं बैतूल जिले से सारणी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष किशोर बरदे को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका संगठन में सक्रिय योगदान रहा है।
🌟 बधाइयों का सिलसिला जारी
दोनों नेताओं की नियुक्ति पर सामाजिक इष्ट मित्रों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
🤝 संगठन को मिलेगी मजबूती
इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों से संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
