Type Here to Get Search Results !

रायपुर छत्तीसगढ़ में "साहित्य सेवा सम्मान" से सम्मानित हुए भोले नेमा चंचल

0

 रायपुर छत्तीसगढ़ में "साहित्य सेवा सम्मान" से सम्मानित हुए भोले नेमा चंचल 


हर्रई अमरवाडा //उग्र प्रभा 

साहित्य के प्रति समर्पित संस्था साहित्य सृजन संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा मध्यप्रदेश के साहित्यकारों का सम्मान किया गया, जिसमें छिंदवाड़ा से दीपशिखा सागर और हर्रई अमरवाड़ा के युवा कवि भोले नेमा चंचल को "साहित्य सेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भोले नेमा चंचल की शायरी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के संरक्षक डा संजय अलंग पूर्व प्रशासक, संस्था अध्यक्ष श्री वीर अजीत शर्मा द्वारा वरिष्ठ कवि श्री गिरीश पंकज जी, ममता खरे मधु जी, मनोज शुक्ला जी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। भोले नेमा चंचल की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा, मित्र मंडली द्वारा,साहित्यिक मित्रों द्वारा तथा शिक्षक साथियों के द्वारा बधाइयां दी गई। ज्ञातव्य हो कि शिक्षा के साथ साथ चंचल ने अपनी शायरी और गीतों के माध्यम से समाज सुधार,स्वच्छता के सम्बन्ध में, शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रदेश के बाहर काव्य पाठ और सम्मान प्राप्त होने पर सभी के द्वारा बधाइयां दी गईं।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW