Type Here to Get Search Results !

मानसिक शांति हेतु लघु कहानी,लेखन,कविता,संगीत व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन

0

     मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाड़ा

प्राचार्य डाॅ लक्ष्मीचंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ आयोजन

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

राष्ट्रीय कार्यबल - मानसिक स्वास्थ्य कल्याण हेतु पहल के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉ लक्ष्मीचन्द की अध्यक्षता एवं डॉ नन्दा हल्दे  कें संयोजन में चतुर्थ सप्ताह के अंतर्गत दिनाँक 23 / 03 औ/ 26 को  रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने हेतु डॉ सीमा सूर्यवंशी द्वारा  कविता ' संगीत , एवं  डॉ० रचना लारिया द्वारा  क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई । इसके पूर्व भी प्रथम सप्ताह में डॉ उर्मिला खरपूसे द्वारा कन्या छात्रावास एवं महविद्यालय की छात्र - छात्रों हेतु सुरक्षित - नशा मुक्त एवं परामर्श विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । द्वितीय सप्ताह में डॉ० टीकमणि पटवारी द्वारा मानसिक शांति हेतु लघु कहानी लेखन का आयोजन किया गया । जिसमें अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने सहभागिता की । जिसमें कविता में प्रथम - नेहा वीए प्रथम एवं कामिनी सूर्यवंशी द्वितीय  - रानी धुर्वे  तृतीय - शितल धुर्वे ' संगीत में ग्रुप प्रथम स्थान ' एवं लघु कहानी लेखन में  - प्रथम मयंक , द्वितीय विशाल इवनाती तृतीय प्रिया उइके " क्वीज प्रतियोगिता में  प्रथम - विशाल साहू  एवं विशाल इनवाती द्वितीय - पूजा अहिरवार तृतीय - भारती कवरेती रहे । कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव छात्र छात्राओं में देखने को मिला  ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW