Type Here to Get Search Results !

वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुए विविध धार्मिक आयोजन

0

 वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुए विविध धार्मिक आयोजन  


पंडित अजीत जैन बने मेला नायक

अमरवाड़ा//उग्र प्रभा 

धर्म नगरी मरकावाड़ा में वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारंभ भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन युवारत्न अंतरराष्ट्रीय संत आत्मानंद जी महाराज, ब्र. दिव्यानंद जी, धर्मेंद्र भैया, ब्रह्मचारिणी बहनों एवं समस्त साधक जनों की पावन उपस्थिति में ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अनेक धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजन संपन्न हुए।महोत्सव के मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गंज बाजार निवासी पंडित अजीत कुमार जैन एवं उनके परिवार ने 1 लाख 31 हजार रुपए की बोली लगाकर मेला नायक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। यह सम्मान उनके सुपुत्र स्वर्गीय अभिषेक जैन एवं अभिनव जैन की स्मृति में अजीत कुमार जैन, श्रीमती आशा जैन, श्रीमती गीतिका जैन एवं कु. गाथा जैन के परिवार द्वारा प्राप्त किया गया।इसके साथ ही 14 ग्रंथों के 14 तारण ध्वज की बोली भी विभिन्न परिवारों द्वारा लगाई गई। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा के गायक-संगीतकार नंदन जैन ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर वात्सल्य परिवार के समस्त आयोजकों द्वारा आगंतुक सामाजिक बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का सादर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

आज होंगे भव्य आयोजन

महोत्सव के द्वितीय दिवस 28 मार्च को भव्य कलशारोहण, जिनवाणी की पालकी शोभायात्रा सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संत तारण तरण मार्ग (अमरवाड़ा) से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने हेतु निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है, जो तीनों दिनों तक संचालित रहेगी।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW