Type Here to Get Search Results !

नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति के नेतृत्व में “जल शक्ति से नव भक्ति” अभियान तालाब सफाई व जल संरक्षण का संकल्प

0

 नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति के नेतृत्व में “जल शक्ति से नव भक्ति” अभियान  तालाब सफाई व जल संरक्षण का संकल्प 


अमरवाड़ा //उग्र प्रभा 

World Water Day (विश्व जल दिवस) के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के बैनर तले संचालित “जल शक्ति से नव भक्ति” अभियान के अंतर्गत नगर के हृदय स्थल पर स्थित तालाब में व्यापक साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा किया गया, जिसमें परामर्शदाताओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। यह अभियान प्रतिपदा 19 मार्च से रामनवमी 27 मार्च तक “जल गंगा संवर्धन” थीम के साथ संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन, जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन तथा विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया के समन्वय में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री राजेश तिवारी, डॉ. आर.के. मालवी, श्री भुवनेश्वर सूर्यवंशी, श्रीमती बैजंती पवार के नेतृत्व में संस्था के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में भी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अमरवाड़ा इकाई के विद्यार्थियों द्वारा इसी तालाब की साफ-सफाई की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह प्रयास एक सफल उदाहरण बना। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुनः तालाब की सफाई कर जनमानस को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने जल संरक्षण की शपथ ली। संकल्प लिया गया कि हम अपने घरों में जल को व्यर्थ नहीं बहने देंगे, बल्कि उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयास करेंगे। साथ ही जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राएं—सहपाल मर्सकोले, शिव कुमार विश्वकर्मा, प्रवीन विश्वकर्मा, भारत सिंह राठौड़, जयशंकर विश्वकर्मा, राहेश इनवाती, त्रिवेणी चंद्रवंशी, दामिनी साहू, आरती सूर्यवंशी, रितु तिवारी, उषा सूर्यवंशी, बसंती परतेती, बुधिया उईके, कुसुम सरयाम, सपना उइके, नंदनी धुर्वे, सोम्या डेहरिया, खुशी डेहरिया एवं पूजा सनोडिया सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड में लगातार जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW