मरकावाड़ा में 27 से 29 मार्च तक भव्य जिनवाणी महोत्सव
अमरवाड़ा। विकासखंड के ग्राम मरकावाड़ा (धर्म नगरी) में 27, 28 एवं 29 मार्च को समस्त वात्सल्य परिवार द्वारा श्री जिनवाणी जी अस्थाप, कलशारोहण, वेदी सूतन एवं तिलक महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महान संत सद्गुरु तारण तरण श्री गुरु महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न होगा।मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया कि मरकावाड़ा, चौरई एवं अमरवाड़ा के वात्सल्य परिवार द्वारा पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को जिनवाणी अस्थाप एवं मांगलिक कार्यक्रम, 28 मार्च को पालकी चल समारोह एवं कलशारोहण, तथा 29 मार्च को वेदी सूतन व तिलक महामहोत्सव आयोजित होगा।कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।आयोजक परिवार ने समस्त सामाजिक बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
