मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाड़ा
भारतीय शास्त्रों में संचित ज्ञान निधि से आधुनिक शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने लिए मार्गदर्शन लेना चिंतन का केंद्र बिंदु रहेगा
उग्र प्रभा समाचार,चांद, छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित एवं शासकीय महाविद्यालय चांद द्वारा के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित "भारतीय शास्त्र परंपरा और शिक्षा के आधुनिक संदर्भ" विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधि से राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरू प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी के हस्ते किया जाएगा। सेमीनार में भारतीय शास्त्रों में संचित ज्ञान निधि से आधुनिक शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने लिए मार्गदर्शन लेना चिंतन का केंद्र बिंदु रहेगा। सेमीनार के संयोजक व प्राचार्य प्रो. अमर सिंह के अनुसार इस सेमीनार में व्याख्यान देने वाले विषय विशेषज्ञों में सागर विश्वविद्यालय से प्रो. बी. आई. गुरू, अमरकंटक से प्रो. कृष्णा सिंह, पटना से प्रो. समीर कुमार शर्मा, नागपुर से प्रो. संजय पल्वेकर, ग्वालियर से प्रो. साधना अग्रवाल, बैतूल से प्रो. आशीष गुप्ता, बिलासपुर से प्रो. आशुतोष सिंह, छतरपुर से प्रो. राजमणि पाल, भोपाल से प्रो. विनीता सिंह, बिलासपुर से प्रो. सावित्री त्रिपाठी, रायपुर से प्रो. घनश्याम आयंगर, जबलपुर से प्रो. सी. एस. राजहंस, छिंदवाड़ा से प्रो. आर. पी. यादव, प्रो. राजेंद्र कुमार मिश्रा व प्रो. जैमिनी खानवे रिसोर्स पर्सन के रूप में अपने वक्तव्य देंगे।
