Type Here to Get Search Results !

महावीर विद्या मंदिर पौनार में वार्षिक स्नेह सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न, नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

0

 महावीर विद्या मंदिर पौनार में वार्षिक स्नेह सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न, नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 


पौनार (अमरवाड़ा):उग्र प्रभा 

ग्राम पौनार स्थित महावीर विद्या मंदिर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अभिभावक एवं महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजन-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने श्री गणेश वंदना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, वन संरक्षण, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न आकर्षक नृत्य और झांकियों की प्रस्तुति दी। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित दर्शक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए तथा तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पौनार के सरपंच ठाकुर देवेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चैनसुख जंघेला, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र पटेल, समाजसेवी रमेश साहू, उपसरपंच कमलेश वर्मा, विनोद सराठे, गोविंद पटेल, कीर्ति जैन, नारायण प्रसाद कटारे, अंकित साहू, सचिन जैन, नीलेश डेहरिया (उग्र प्रभा के संपादक), महेश यादव अमरवाड़ा, सौरभ जैन, घनश्याम सोनी, सूरज मलिक, गोविंद रघुवंशी, अजीम अंसारी, लक्ष्मण यादव, पदम डेहरिया, मोनू ठाकुर, नीलू बिल्हा, अरविंद साहू, गजेंद्र जंघेला, बृजमोहन जंघेला, संतु ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के पालकगणों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें प्रेम कुमार प्रजापति, संतोष मालवीय, दिनेश ठाकुर, कोमल प्रसाद साहू, इंद्र कुमार साहू, नर्मदा यादव, राजकुमार साहू, राजेश यादव, दिनेश साहू, कौशल ठाकुर, संतराम प्रजापति, अंतराम प्रजापति, भूपेंद्र राजपूत, दौलत राजपूत, सूरज साहू, रविंद्र नंदे, संजू विश्वकर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, मुकेश साहू, सरूप यादव, अनिल प्रजापति, रामदयाल धुर्वे, निलेश उइके, अरविंद यादव, रंजेश यादव, जय कुमार नर्रे, गनाराम ठाकुर, असगर अंसारी, अबरार अंसारी, थिलेश डेहरिया, राजकुमार यादव, रविंद्र ठाकुर, आनंद साहू, गोलू इनवाती, वाहिद खान, आनंद अहिरवार, पवन अहिरवार, सुशील वर्मा, सुनील वर्मा, अनिल यादव, राजकुमार बर्मा, रवि डेहरिया सहित अनेक अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

विद्यालय के पुर्व छात्र आनंद राजपूत राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाडी सम्मान

विद्यालय के संचालक श्री आनंद जैन ने बताया कि विद्यालय पिछले 22 वर्षों से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। विद्यालय से अब तक 24 छात्र-छात्राएं सरकारी सेवा में पदस्थ हो चुके हैं, जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। साथ ही विद्यालय के छात्र आनंद राजपूत ने राज्य स्तरीय खिलाड़ी के रूप में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, जिन्हें कार्यक्रम के दौरान मंच से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने वातावरण को उल्लास और प्रेरणा से भर दिया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW