मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
भारतीय शास्त्र परंपरा में पारंगत विलक्षण विद्वान विभिन्न उपविषयों पर अपने व्याख्यान देंगे
उग्र प्रभा समाचार चांद, छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित एवं शासकीय महाविद्यालय चांद द्वारा के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित "भारतीय शास्त्र परंपरा और शिक्षा के आधुनिक संदर्भ" विषय पर 13 व 14 मार्च 2026 को बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधि से किया जा रहा है। सेमीनार में भारतीय शास्त्रों में संचित ज्ञान निधि से आधुनिक शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने के लिए गहन चिंतन किया जाएगा। सेमीनार के संयोजक व प्राचार्य प्रो. अमर सिंह के अनुसार इस सेमीनार में व्याख्यान देने वाले विषय विशेषज्ञों में जेएनयू से प्रो. शान्तेश कुमार सिंह, जामिया मिलिया इस्लामिया से प्रो. सत्य प्रकाश, दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रो. प्रवीण कुमार अंशुमान, बीएचयू के प्रो. जय शंकर झा, मुंबई विश्वविद्यालय के प्रो. शिवाजी सरगर, उदयपुर से प्रो. सुरेंद्र कुमार कटारिया, मेरठ से प्रो. विकास शर्मा, आगरा से प्रो. ए. के. सिंह, तमिलनाडु से प्रो.बी. बेनीसन, दिल्ली के सम्पादक हरी सिंह पाल, इलाहबाद से प्रो. आनंद कुमार, इंदौर से प्रो. अशोक सचदेवा, लखनऊ से प्रो. सिद्धार्थ सिंह, बनारस से प्रो. विनोद कुमार के साथ भारत के नामचीन विश्वविद्यालयों के भारतीय शास्त्र परंपरा में पारंगत विलक्षण विद्वान विभिन्न उपविषयों पर अपने व्याख्यान देंगे। इस सेमीनार भारत के विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले किसी भी विषय पर अंग्रेजी या हिन्दी भाषा में शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किया जा सकता है।
