Type Here to Get Search Results !

MP Budget विधायक कमलेश प्रताप शाह ने बताया सरकार का बजट जनकल्याणकारी

0

 विधायक कमलेश प्रताप शाह ने बताया सरकार का बजट जनकल्याणकारी 


अमरवाड़ा //उग्र प्रभा //

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2026-27 का 4.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह सरकार का तीसरा रोलिंग बजट है, जिसमें आगामी तीन वर्षों का विकास रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी बजट तैयार किया है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों के हित, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा सड़कों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है, जो स्वागत योग्य है।विधायक श्री शाह ने विशेष रूप से भारिया जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत आवास निर्माण हेतु 900 करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के अंतर्गत मजरा-टोलों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए 21,630 करोड़ रुपये के आवंटन प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह बजट ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनजातीय क्षेत्रों के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW