Type Here to Get Search Results !

महाशिवरात्रि पर श्री शिव महापुराण कथा से गुंजायमान हुआ ग्राम तुमड़ी

0

 महाशिवरात्रि पर श्री शिव महापुराण कथा से गुंजायमान हुआ ग्राम तुमड़ी 

छिंदवाड़ा जिले के जनपद पंचायत परासिया अंतर्गत ग्राम तुमड़ी इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर है, जहां महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री नागदेव शिव मंदिर परिसर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन कथावाचक पंडित श्री आनंद कृष्ण शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं।कथा स्थल पर “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का माहौल भक्तिमय और आनंदमय बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ कथा में भाग लेकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं।

यह धार्मिक आयोजन दिनांक 12 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन का समापन 19 फरवरी 2026, गुरुवार को दिव्य हवन-पूजन एवं विशाल महाप्रसाद भंडारे के साथ किया जाएगा।

आयोजक समिति की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को इस पुण्य आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।

✍️ संवाददाता: जयकुमार नागवंशी

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW