मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
कलम जब चलती है तो आसमां रंग देती है
आँचलिक साहित्यकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय श्री शिवशंकर शुक्ल लाल जी की बिटिया श्रीमती रेणु शुक्ला ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने में पाई सफलता ,जो उनकी अथक मेहनत व लगन का परिणाम है ।
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : स्थानीय राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय. छिंदवाड़ा,समाजशास्त्र विभाग में कार्यरत श्रीमती रेणु शुक्ला पति श्री अमित दुबे को रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय. रायसेन द्वारा पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। इनके शोध कार्य का विषय('ग्रामीण विकास में पंचायती राज व्यवस्था की मूमिका" छिंदवाड़ा के विशेष संदर्भ मेे ,)के लिये उपाधि प्रदान की गई है। शोध कार्य विश्वविद्यालय के मानविकीय व उदार कला संकाय की डॉ. प्रीति शर्मा सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। पी.एच.डी़.उपाधि पर महाविद्यालय प्रबंधन और परिचितों ने शुमकामनाएं दी। इस सफलता का श्रेय इन्होंने अपने गुरूजनों व परिवारजनों को दिया।
