मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
"हर दिन अपनी ही हदों को तोड़ने से कैरियर बनता है": कुलगुरू प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी
कैरियर निर्माण पर पसीना बहाना जीवन भर खून सुखाने से बेहतर है: प्राचार्य प्रो अमर सिंह
"जो डर को जीते, वही जग पर शासन करे": कुलगुरु प्रो. इंद्र प्रसाद त्रिपाठी
उम्मीदों के परों से कैरियर के आकाश को नापा जाए": कुलगुरू प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी
"ख्वाइश की प्रचंड आग कैरियर निर्माण की कुंजी है": प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी कुलगुरू
उग्र प्रभा समाचार,चांद छिंदवाड़ा: राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरू प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल चांद में छात्राओं को कैरियर निर्माण के गुरुमंत्र देते हुए कहा कि छात्राएं अपने लक्ष्य पर हर दिन अपनी ही हदों को तोड़कर कैरियर बना सकती हैं। जो डर को जीत लेता है,वही जग पर शासन करता है। उम्मीदों के परों से कैरियर के आकाश को नापा जा सकता है। जब ख्वाइश पूर्ति की प्रचंड आग अन्दर भभकती है तो से पूरी शिद्दत से जीने से कैरियर बनता है। लक्ष्य हासिल करने में कर्म की गुंजाइश छोड़ना असफल होना ही है। विजेता बहाने नहीं बनाते, परफॉर्मेंस बढ़ाते हैं। मोतियों की खोज गहरे पानी में उतरने से ही संभव है। बिना आत्मानुशासन के लक्ष्य स्पष्ट नहीं होते हैं। चांद नगर परिषद अध्यक्ष दान सिंह ठाकुर ने कहा कि परीक्षा के भय समाप्त होते ही निखरे हुए जीवन की शुरूआत होती है। जिस काम से हमें प्रेम है, उसमें बेहतरीन कैरियर बन सकता है।
इस अवसर पर चांद कालेज के प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने छात्राओं से कहा कि सफल होने के लिए अपेक्षित योगताओं को बढ़ाना, सर्वश्रेष्ठ का सौ प्रतिशत देना और जो गैर जरूरी है उसे छोड़ना पड़ता है। हर सफल व्यक्ति अपने वे अप्रतिम प्रतिमान गढ़ता है, जिस पर वतन की माटी को अभिमान होता है। सफल होना किसी व्यक्ति विशेष का आधिपत्य नहीं है। कैरियर निर्माण पर पसीना बहाना जीवन भर खून सुखाने से बेहतर है। भूपेंद्र ठाकरे ने कहा कि जिद हमसे वह करवा सकती है जो प्रतिभा के वश में कभी नहीं होता है। प्रमोद गढ़ेवाल ने कहा कि कैरियर निर्माण में इनोवेशन और उद्यमशीलता मार्गदर्शी साबित होते हैं। ललिता रघुवंशी ने बताया कि जिसका हम सपना देखते हैं, वह किसी भी क्षण किया जा सकता है। उमेश साहू ने कहा कि निरंतर अभ्यास उत्कृष्टता दिलाता है। मोहित साहू ने कहा कि या तो हम हार के भय की प्रताड़ना सहें, या मजे से लक्ष्य पर फोकस रहें, चुनाव हमारा है। ममता माहोरे ने कहा कि अंतर्निहित संभावनाओं को सच करना सबसे बड़ा चमत्कार है। वर्षा रघुवंशी ने कहा कि अवधारात्मक ज्ञान कैरियर निर्माण में सहायक होता है।

